बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बांदा के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में करोड़ो राम भक्तों के आस्था का प्रतीक राम मन्दिर अयोध्या में करोड़ों रुपये दान चोरी को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड बांदा से दान चोर, गद्दी छोड़ चौकीदार चोर नारो के साथ सैकड़ों की संख्या में जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से छावनी, सब्जीमंडी, शंकर गुरु चौराहा होते हुए माता महेश्वरी देवी चौक पहुंचा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि अयोध्या का राम मन्दिर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है जिसमें ट्रस्टी के रूप मे अधिकांश संघ व भाजपा के लोग शामिल हैं, जिनके द्वारा राम के नाम पर भूमि खरीद फरोख्त मैं करोड़ों की हेराफेरी व श्रद्धालुओं द्वारा राम मन्दिर चढ़ावा में करोड़ों की चोरी की गई, जिसके ठोस सबूत सी सी टीवी फुटेज पर पाए गए हैं, संघ व भाजपा की मिलीभगत से बड़े पदाधिकारियों को बचाते हुए छोटे कर्मचारियों से 80 लाख की रिकवरी दिखाते हुए उन्हें जेल भेजा गया, जबकि प्रथम दृष्टया मैं चम्पतरॉय, अनिल मिश्रा, और गोविन्द राव दोषी हैं, मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाए। दान चोरी मामले को लेकर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य कुमार, एआईसीसी रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी पवन देवी कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश भाई, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, सूरज बाजपेई, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, आदित्य स्वरूप पांडेय, बुंदेलखंड निर्माण समिति संयोजक रमेश चन्द्र द्विवेदी ने आक्रोशित होकर अपने विचार रखे।इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।















