कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती

बांदा। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड बांदा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती बड़े ही हर्षाल्लास से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कांग्रेस जनों ने उनके भव्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी का देश की आजादी में अतुलनीय योगदान रहा, 9 वर्ष तक देश के विभिन्न जिलों में निरुद्ध रह कर देश को आजाद कराया, 1927 में हमीरपुर के जराखर में कांग्रेस का सम्मेलन आहूत किया गया, नेहरू ने जब देखा कि सम्मेलन का स्थान कम पड़ रहा है किसान अपनी लहलहाती फसलें स्वयं अपने हाथों से उजाड़ने में लगे हुए थे। तब उन्होंने अपने सम्मेलन में इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि जिस देश प्रेम को मैं अपनी आंखों से देख रहा हूं देश के अन्दर मुझे अन्यत्र कही नहीं मिला, साथ ही उन्होंने बतलाया देश आजाद होने के बाद देश के हालात बहुत ही दयनीय थे, प्रगति के मार्ग पर देश को सशक्त बनाने के लिए 98ः चल सम्पत्ति एवं पाँच सौ करोड़ की लागत रखने वाला आनंद भवन वर्तमान में स्वराज्य भवन राष्ट्र को समर्पित किया गया। कांग्रेस कार्यालय मंत्री/वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवबली सिंह ने कहा कि ष्नेहरू जी का बच्चों से सदैव आत्मीय लगाव रहा, देश का बच्चा बच्चा उनको चाचा नेहरू के नाम से ही जानता व मानता था, इसीलिए प्रत्येक वर्ष नेहरू जी की जयंती बालदिवस के रूप में मनाई जाती है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने नेहरू जी के व्यक्तित एवम् कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पीसीसी पवन देवी कोरी, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जितेन्द्र गौरव, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, रिटायर्ड प्रोफेसर कालीदीन, के पी सेन, अशोक सिंह चौहान, अशोक वर्धन कर्ण, हरिश्चंद्र बाजपेई, कृष्ण कुमार उर्फ भूलू, छेदीलाल धुरिया, ममता देवी, सुखदेव गांधी, शब्बीर सौदागर, बलबीर सिंह उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts