ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर केन जल महा आरती में वीर जवानों को दी बधाई

बांदा के भूरागढ़ में आयोजित केन जल महा आरती में श्रद्धालुओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता और केन माता की जय घोष के साथ वीर जवानों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई दी। यह आयोजन विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक को होता है। इस बार की आरती विशेष रूप से उन वीर सपूतों को समर्पित रही जिन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके किए की सजा दी। श्रद्धालुओं ने जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन किया और देशवासियों की ओर से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने सभी को भारत माता की जय और केन माता की जय के जयकारे लगवाए। मीडिया प्रभारी मितेश कुमार, पुष्पा देवी, आरती देवी, भाजपा नगर अध्यक्ष रजजन गुप्ता, जिला सहप्रभारी आलोक कुमार निगम सहित कई पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और देश की रक्षा में उनके योगदान को सराहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts