भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर|तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की जनसमस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करना था। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम के दौरान महोदय ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। महिला अपराध से संबंधित मामलों को प्राथमिकता देने और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक और राजस्व विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
























































