बुढ़ाना में संपूर्ण समाधान दिवस, 33 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण.

मुजफ्फरनगर। तहसील बुढ़ाना के सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विद्युत, भूमि विवाद, नगर पंचायत, राजस्व, पेंशन, सड़क तथा पुलिस-प्रशासन से संबंधित कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को संदर्भित कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत की जांच करें और शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसकी समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायत का निस्तारण संभव नहीं है तो उसके कारणों की जानकारी शिकायतकर्ता को स्पष्ट रूप से दी जाए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी गुणवत्ता के साथ समयसीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से फीडबैक लें कि वह कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं। साथ ही मौके पर किए गए निस्तारण का फोटो भी कराया जाए, जिससे कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहे।

समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी बुढ़ाना सत्येंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया, तहसीलदार महेंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, जिला बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts