तहसील दिवस नरैनी में आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक ने लिया प्रतिभाग

बांदा। तहसील परिसर नरैनी में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम में आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा अजीत कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बाँदा राजेश एस द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया।
तहसील दिवस के दौरान जनसामान्य की समस्याएं सुनी गईं एवं उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। आयुक्त महोदय द्वारा उप जिलाधिकारी, नरैनी को निर्देशित किया गया कि भूमि विवाद, दैवीय आपदा जैसी गंभीर शिकायतों के समाधान हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी फील्ड स्तर का कर्मचारी कार्यालय में बैठकर कार्य न करे, बल्कि क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्यवाही करे।
इसके अतिरिक्त आयुक्त महोदय ने उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए जलभराव, बाढ़ आदि की संभावित स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाएं। जनहित एवं आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करें।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts