सर्दियों में शकरकंद और दूध का कॉम्बिनेशन: सेहत का डबल डोज

सर्दियों में शकरकंद लोगों की पहली पसंद बन जाती है। मीठे स्वाद वाली यह सब्जी शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। कई लोग शकरकंद को सिर्फ उबालकर स्नैक की तरह खाते हैं, जबकि कुछ लोग इसे दूध के साथ लेना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो शकरकंद और दूध का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए फायदेमंद है, क्योंकि दोनों ही पौष्टिकता से भरपूर हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन, शकरकंद के विटामिन और फाइबर के साथ मिलकर शरीर को अतिरिक्त पोषण देते हैं। यह शरीर को गर्म रखता है, हड्डियों को मजबूत करता है और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है। साथ ही यह कॉम्बिनेशन वजन बढ़ाए बिना पेट लंबी देर तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग की समस्या कम होती है। हालांकि, जिन्हें दूध से एलर्जी है या पाचन संबंधी परेशानी रहती है, उन्हें इसे संयम से लेना चाहिए। कुल मिलाकर, ठंड के मौसम में शकरकंद और दूध का मेल एक हेल्दी और एनर्जी बूस्टिंग विकल्प साबित हो सकता है।

सर्दियों का ‘सुपरफूड’ शकरकंद

शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है. हेल्थलाइन के मुताबिक, इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन बी6 पाया जाता है. फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से शकरकंद गट हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

शकरकंद को दूध के साथ खाना कैसा है?

शकरकंद को दूध के साथ खाना फायदेमंद माना जाता है. गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर डायटिशियन फारेहा शानम बताती हैं कि, शकरकंद और दूध एक अच्छा कॉम्बिनेशन है. दूध प्रोटीन और कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोस है, ऐसे में शकरकंद के साथ इसका सेवन फायदेमंद ही है. इसे आप प्रोटीन रिच और कैल्शियम रिच डेजर्ट कह सकते हैं. वहीं, अगर आप शकरकंद में दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स भी एड कर लें तो इससे आपको गुड कोलेस्ट्रॉल, ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मिल जाएगा. यानी कुल मिलाकर कहें तो शकरकंद को दूध के साथ मिलाकर खाना बेनिफिशियल है. चलिए जानते हैं अब इसके फायदे.

 

डबल न्यूट्रिशन का कॉम्बिनेशन– शकरकंद में न्यूट्रिशन भरपूर पाए जाते हैं, जिसमें शामिल हैं विटामिन ए, सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडें. वहीं, दूध में प्रोटीन और कैल्शियम काफी पाया जाता है. ऐसे में जब इन दोनों को साथ में खाया जाता है. तो ये न्यूट्रिशन का डबल डोज बन जाते हैं. इससे तुरंत एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है.

हड्डियां होती हैं मजबूत- दूध में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस के साथ शकरकंद में पाया जाने वाला मैग्नीशियम हड्डियों की ग्रोथ और मजबूती के लिए शानदार तरीके से काम करता है. ये बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए फायदेमंद कॉम्बिनेशन है.

पाचन बनाए बेहतर- शकरकंद में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, गैस, एसिडिटी से राहत दिलाने में मददगार है. वहीं, दूध आंतों को पोषण देता है।. दोनों एक साथ मिलकर पेट को भरा रखते हैं और पाचन को संतुलित रखने में मदद करते हैं.

वेट गेन में हेल्पफुल- जिन लोगों को वजन बढ़ाना है उनके लिए ये कॉम्बिनेशन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. ये शरीर को हेल्दी कैलोरी देता है और मसल माज को बढ़ाने में हेल्पफुल है.

इम्यूनिटी बढाए- शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, वहीं दूध प्रोटीन प्रदान कर इम्यून सेल्स को मजबूत करता है. इससे सर्दियों में होने वाले इंफेक्शन कम होते हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts