मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया निरीक्षण,

मुजफ्फरनगर,जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना, पीनना, दूधली, कुटेसरा तथा बिरालसी का दौरा कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी सेवाओं, दवा वितरण प्रणाली, प्रयोगशाला जांच व्यवस्था, टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा जन आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं, जांच सुविधाओं एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना का भी अवलोकन किया। उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता तथा प्रस्तावित सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले लाभार्थियों से भी संवाद किया गया और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है तथा नियमित निरीक्षण और निगरानी के माध्यम से सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया, जिससे आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts