विश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी का संबोधन, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश.

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्व युवा कौशल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह और प्रदर्शनी कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में किया गया, जिसके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस व्यापक स्तर पर मनाया गया।कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बेरोजगारी को कम करने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 12 से 14 जुलाई तक रोजगार मेलों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय उद्योगों और कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कौशल विकास को नई ऊँचाई देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं को तकनीकी ज्ञान, नवाचार और उद्यमिता के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अन्य मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, उद्यमी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।यह आयोजन युवाओं को उनके हुनर की पहचान देने के साथसाथ उन्हें भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ अग्रसर करने का एक प्रभावशाली माध्यम साबित हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts