दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के काफिले को राष्ट्रीय राजधानी के हैदरपुर फ्लाईओवर पर अचानक रुकना पड़ा। सड़क पर 4-5 आवारा पशुओं के आ जाने से काफिले की गाड़ियों के पहिए थम गए।इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता गाड़ी से उतरीं और अधिकारियों को पशुओं को सड़क पर आने से रोकने के उपाय लागू करने के निर्देश दिए।
सीएम का काफिला करीब 15 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुका रहा। ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सीएम रेखा गुप्ता आज यानी बुधवार को मेट्रो पिलरों का निरीक्षण करने निकली थीं।
बजट में किया था ये ऐलान
एक दिन पहले अपना पहला बजट पेश करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री ने इस समस्या पर चिंता जताई थी और उपायों की भी घोषणा की थी। उन्होंने इसके लिए एक आधुनिक गौशाला बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घुमन खेड़ा में आधुनिक गौशाला बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में और नई गौशालाएँ बनाने और सड़कों से मवेशियों को हटाने का वादा किया है।
पोस्टर होर्डिंग हटाने के निर्देश
दिल्ली को स्वच्छ बनाने की योजना इस दौरान उन्होंने मेट्रो पिलरों पर लगे पोस्टर और होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। मेट्रो पिलरों पर लगे पोस्टर और होर्डिंग पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली को साफ सुथरा बनाना है। उन्होंने कहा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। मुख्यमंत्री से लेकर किसी अन्य व्यक्ति को नहीं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि दिल्ली को गंदा न करें।
#WATCH | Shalimar Bagh: Delhi CM Rekha Gupta instructed the concerned authorities to find proper shelter for stray cattle found on Haiderpur flyover.
— ANI (@ANI) March 26, 2025
(Source – Delhi CMO) pic.twitter.com/CMMpmV9A3E
इस दौरान उन्होंने वहां हाल ही में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम ने आने वाले समय में बनने वाली सड़कों और नए नालों के निर्माण कार्य का उद्घाटन भी स्थानीय लोगों और बुजुर्गों के हाथों कराया। रेखा गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने सीएम के इस कदम की सराहना की।















