जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही: डोडा और किश्तवाड़ में हाईवे बंद, चार की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में मंगलवार को बादल फटने से भारी तबाही मच गई। डोडा जिले में तेज बारिश और अचानक आए पानी के सैलाब में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक घर पूरी तरह तबाह हो गए।

लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं और नेशनल हाईवे बंद हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं।

बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और प्रभावित इलाकों में एहतियातन अलर्ट जारी किया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts