रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर आज रेलवे स्टाफ द्वारा स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रियों को स्वच्छता के महत्व एवं इसके पालन के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही उनसे स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर करवाए गए। अभियान के तहत रेलवे परिसर में सफाई अभियान चलाकर यात्रियों से स्टेशन को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील की गई। स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। स्वास्थ्य मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा एवं सुमित कुमार ने यात्रियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लाभ समझाए। इस अवसर पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र मीणा, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीटीआई हरिओम मीना, सीएमआई नितिन बत्रा समेत रेलवे का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। रेलवे प्रशासन ने इस अभियान को जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए इसे आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts