चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का भव्य स्वागत,

चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा मौजूदा विधानसभा सत्र में पंचायती राज, नगर निकाय चुनाव और को-ऑपरेटिव चुनाव में तीन संतान की बाध्यता समाप्त करने संबंधी प्रश्न प्रमुखता से उठाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका विधायक कार्यालय में भव्य स्वागत किया।

पूर्व भाजपा नगर महामंत्री एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ के लोकप्रिय और जागरूक विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने 25 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि जहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव में तीन या अधिक संतान होने पर कोई बाध्यता नहीं है, वहीं स्थानीय चुनावों में इस नियम को लागू किया गया है, जो कि उचित नहीं है।

विधायक द्वारा इस मुद्दे को मजबूती से उठाने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। बड़ी संख्या में समर्थक रविवार को विधायक कार्यालय पहुंचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts