केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने राज्य में हत्या, अपहरण और लूटपाट जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी को प्रशासनिक विफलता करार दिया। चिराग पासवान ने कहा कि कानून व्यवस्था की इस स्थिति ने आम जनता में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार को समर्थन दे रहा हूं जो अपराधों को रोकने में असमर्थ है।” पासवान ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह त्वरित और प्रभावी कदम उठाकर अपराध पर लगाम लगाए, ताकि जनता का विश्वास बहाल हो सके।















