मुजफ्फरनगर में बच्चों के कैंसर व रक्त रोग विशेषज्ञ ओपीडी शुरू.

मुजफ्फरनगर। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने पंवार नर्सिंग होम के सहयोग से मुजफ्फरनगर में बच्चों के कैंसर, रक्त संबंधी बीमारियों और बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) के मरीजों के लिए विशेष ओपीडी सेवा शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य जिले और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें हर बार उपचार या फॉलो-अप के लिए दिल्ली का रुख न करना पड़े। मैक्स हॉस्पिटल के हीमैटो-ऑन्कोलॉजी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट एवं पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. सत्येन्द्र कटेवा प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक पंवार नर्सिंग होम में मरीजों का परीक्षण और परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि ल्यूकेमिया, लिंफोमा, मायलोमा, थैलेसीमिया, एप्लास्टिक एनीमिया, हीमोफीलिया, प्लेटलेट्स की कमी तथा अन्य रक्त विकारों की समय पर पहचान और विशेषज्ञ उपचार बेहद जरूरी है। बच्चों में लगातार बुखार, अत्यधिक कमजोरी, बार-बार संक्रमण या रक्त जांच में असामान्य बदलाव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों में कैंसर का समय रहते निदान और उपचार शुरू हो जाए तो 70 से 80 प्रतिशत मामलों में उन्हें पूरी तरह स्वस्थ किया जा सकता है।

आधुनिक तकनीकों जैसे इम्यूनोथेरेपी, CAR-T सेल थेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट से इलाज के परिणाम पहले की तुलना में काफी बेहतर हुए हैं। नई ओपीडी के माध्यम से बच्चों में होने वाले सभी प्रकार के कैंसर, ब्लड कैंसर, ट्यूमर और जटिल रक्त रोगों के मरीजों को विशेषज्ञ सलाह और नियमित फॉलो-अप की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों का समय और उपचार पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा, जबकि क्षेत्र के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts