भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर |मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुसार जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जन सामान्य की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना और समय पर निस्तारण के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जनता दर्शन में आम जन भी उपस्थित रहे।















