भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
समाजवादी पार्टी की आयोजित बैठक में बुढ़ाना विधानसभा की कार्यकारिणी में देवेंद्र बालियान को महासचिव व सत्येंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
कस्बे के कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज में बुढ़ाना विधानसभा की आयोजित मासिक बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र प्रजापति ने कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंच कर लोगों से संवाद कर पार्टी को मजबूत करने का आहवान किया । उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 के लिए जुट जाने का भी आहवान किया । बैठक में कार्यकारिणी का गठन करते हुए देवेंद्र बालियान को महासचिव , सत्येंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष , शहजाद राणा , आशु प्रधान व मोनीश चौधरी को उपाध्यक्ष , देवेंद्र देशवाल , शकील अंसारी , शोएब राईन , सलीम कुरैशी को सचिन नियुक्त किया गया । बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता डॉ ओमपाल सैनी व संचालन विधानसभा अध्यक्ष अकरम कुरैशी व अनेश निर्वाल ने संयुक्त रूप से किया । बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव इकबाल कुरैशी , जुल्फिकार कुरैशी , राजू सैनी , तोसिम सिद्दीकी , शकील अंसारी , देवेंद्र सिंह , पवन कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।















