छपार पुलिस ने शातिर चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो घायल, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जनपद की थाना छपार पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्यवाही में दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए जबकि दो अन्य को दबोच लिया गया। बदमाशों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, नकदी, चोरी का सामान, अवैध असलहे और चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। बताया गया कि छपार क्षेत्र में पिछले दिनों लगातार चोरी की वारदातों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी थी। इनमें पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र से गल्ला चोरी, एक दुकान से इनवर्टर बैटरी तीस हजार रुपये चोरी और एक स्कूटी पर रखे थैले से चालीस हजार रुपये की सिगरेट चोरी जैसी वारदातें शामिल थीं। इन घटनाओं को लेकर थाना छपार पर अलगअलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए थे और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया था।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाले बदमाशों का गिरोह दो मोटरसाइकिलों पर चोरी का सामान लेकर खटीमा मार्ग से रई की ओर निकलने वाला है। इसके बाद छपार पुलिस टीम ने पानीपतखटीमा मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी।

देर रात जब संदिग्ध मोटरसाइकिलें आती दिखीं तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे लेकिन तेज गति के कारण दोनों बाइक आपस में टकराकर गिर गईं। इसके बाद खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की। हालांकि पुलिस कर्मी बालबाल बच गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और दो अन्य को कॉम्बिंग कर गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई। उनके पास से चोरी में प्रयुक्त उपकरण और अवैध हथियार भी मिले। इस पूरी कार्रवाई से क्षेत्र में फैली दहशत खत्म हो गई है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उनके नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।छपार पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्यवाही से केवल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि अपराधियों को स्पष्ट संदेश भी मिला है कि कानून से बच पाना आसान नहीं है। इस सफलता ने पुलिस की छवि को मजबूत किया है और जनता में भरोसा बढ़ाया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts