केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. छात्र-छात्राएं अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
कहां-कहां चेक कर सकते हैं सीबीएसई 10वीं रिजल्ट?
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही कई अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर चेक किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि कहां-कहां 10वीं का रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
- CBSE official website
- CBSE Results Portal
- DigiLocker
- UMANG App
वेबसाइट पर ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें.
- CBSE Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी भरें.
- Submit पर क्लिक करें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड/प्रिंट कर लें.
15 मई से 10वीं का सेकंड एग्जाम
सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड का सेकंड एग्जाम आयोजित करने की घोषणा की गई हुई. इस साल से पहली बार 10वीं बोर्ड का सेकंड एग्जाम आयोजित किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सीबीएसई 10वीं बोर्ड का सेकंड एग्जाम 15 मई से 1 जून तक आयोजित होगा. 10वीं बोर्ड के पहले एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स ही अधिक से अधिक तीन विषयों में सेंकड एग्जाम दे सकते हैं.
10वीं में कितने नंबरों में पास?
सीबीएसई 10वीं बोर्ड एग्जाम में न्यूनतम पासिंग मार्क्स तय हैं. अगर कोईस्टूडेंट कम से कम 33 फीसदी नंबर लता है तो उसे पास माना जाता है. लेकिन प्रत्येक विषय में भी 33 फीसदी नंबर होने चाहिए. अगर काेई स्टूडेंट् एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम नंबर प्राप्त करता है तो उसे कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका मिलता है. वहीं दो से अधिक विषय में 33 फीसदी से कम नंबर हासिल करने वाले स्टूडेंट को फेल घोषित कर दिया जाता है.















