जिंदा पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा 

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शामली थानाभवन। जिंदा पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पंचायत पहुचे आरोपी के खिलाफ अधिशासी अधिकारी ने तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।

नगर पंचायत थानाभवन अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने बताया कि आरोपी सलमान पुत्र इकबाल निवासी मौहल्ला शाहविलायत अपनी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मंगलवार को नगर पंचायत पहुचा। आरोपी के आवेदन की जॉच नगर पंचायत थानाभवन के कर्मचारी महफूज अली के द्वारा करायी गयी। जॉच में साहिस्ता पत्नी सलमान की मृत्यु नही होना पाया गया। जिस पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने आरोपी सलमान पुत्र इकबाल के द्वारा जालसाजी कर पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र गलत सूचना देकर बनवाने की कोशिश करने को लेकर थानाभवन थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts