मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलिया जी मंदिर में भेंट राशि की गणना लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। श्रद्धालुओं की अपार आस्था के चलते मंदिर में चढ़ावे के रूप में बड़ी संख्या में नकद राशि, सोना और चांदी जमा हो रहे हैं।

अब तक करीब 29 करोड़ रुपये की गणना पूरी हो चुकी है। मंदिर कार्यपालक अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम ने बताया कि अभी भी बड़ी मात्रा में नकद, स्वर्ण व रजत आभूषणों की गिनती और तौल शेष है।
सांवलिया जी का यह मंदिर न केवल मेवाड़ बल्कि पूरे देश और दुनिया के भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बन चुका है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर भेंट चढ़ाने आते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन की देखरेख में यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ चल रही है।















