टीबी मुक्त सिरोही अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सिरोही ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिला मुख्यालय पर आयोजित इस रैली को जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने 20 मार्च 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. विवेक कुमार, डॉ. बजरंगलाल रेवाड़, डॉ. विनोद जोशी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। रैली अहिंसा सर्कल से शुरू होकर मुख्य बाजार और बस स्टैंड से होती हुई सामान्य चिकित्सालय पर संपन्न हुई।

रैली में बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र सिरोही के छात्र-छात्राओं और समाज कल्याण छात्रावास के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके साथ ही ऑटो माइकिंग के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और कॉलोनियों में टीबी जागरूकता संबंधी संदेश प्रसारित किए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि इस वर्ष प्रधानमंत्री “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान” के तहत 73 ग्राम पंचायतों का क्लेम राष्ट्रीय स्तर पर भेजा गया है।

रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को डॉ. विनोद जोशी ने क्षय रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना है।

रैली में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को चिकित्सा विभाग की ओर से टीबी जागरूकता से संबंधित टी-शर्ट और टोपी वितरित की गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्यभान सिंह सिन्दरथ, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार, फार्मासिस्ट रजत गुर्जर, एसटीएलएस विनोद कुमार, भूपेंद्र कुमार विश्नोई, विशालदीप सिंह, योगेश कुमार, बीएससी नर्सिंग प्राचार्य सुनीता नटराजन और शीतल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts