मुजफ्फरनगर में तहसील आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, कैबिनेट मंत्री ने सुनीं जन समस्याएं

मुजफ्फरनगर में तहसील सदर के ग्राम हरिनगर झबरपुर में तहसील आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण कर लाभार्थियों से बातचीत की।

कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों और किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम में राजस्व, कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, विद्युत, महिला कल्याण, पशुपालन और श्रम विभाग सहित कई विभागों के शिविर लगाए गए।

इस मौके पर किसानों और लाभार्थियों को शौचालय प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, खतौनी, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति पत्र, कृषि यंत्रों की चाबियां और पीएम किसान सम्मान निधि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कैबिनेट मंत्री ने विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर लोगों से गौरैया संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि हर घर में गौरैया के लिए पानी और घोंसले की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि यह पक्षी विलुप्त न हो। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव द्वारा किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts