कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का मुज़फ्फरनगर दौरा: पोषण रैली को दिखाई हरी झंडी, गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में की शिरकत

मुज़फ्फरनगर विकास भवन में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के आगमन पर जनपद पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मंत्री ने विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया, जहां आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं से संवाद करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद संभव अभियान-5 के अंतर्गत मंत्री ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से 150 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य कुपोषण के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना था। रैली के बाद विकास भवन सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंत्री ने छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की और पांच नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराया।

मंत्री ने उपस्थित महिलाओं को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री पोषण अभियान और मुख्यमंत्री के संभव अभियान-5 के तहत पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मंत्री को विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत उन्हें एक लाइव पौधा भेंट किया गया, और “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज भेंटकर आभार प्रकट किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल को भी लाइव पौधा और राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया। संचालन बाल कल्याण समिति सदस्य राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कुमार शर्मा (बघरा), राहुल कुमार (शाहपुर) सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts