भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गाँव में दबंगो ने दर्जनों ग्रामीणों का रास्ता बंद कर दिया व आबादी की भूमि को भी कब्जा कर लिया विरोध में आई महिलायो और ग्रामीणों से मारपीट भी की गई वही ग्रामीणों का कहना है की यह रास्ता पचास वर्षो से चलते आ रहा था लेकिन गाँव के रसूखदार व दबंग पुलिस के सहयोग और अपनी दबंगई से रास्ता बंद कर दिया है।इसकी सूचना एसडीम भाटपार व थाने को दी गई तों पुलिस ने बिना राजस्व टिम के ही रास्ते को पक्की दीवार चलवाकर बंद करा दिया जिससे सैकड़ो लोगों का रास्ता अवरुद्ध होगया रसूखदार दबंग सरकारी नौकरी में होने के बाद भी आबादी की भूमि पर भी कब्जा कर लिया। वही तसिलदार भाटपार ने बताया की मामला संज्ञान में आया है राजस्व मौके पर जाकर उसका निस्तारण जल्द करा देगी।















