उत्तरप्रदेश गाजियाबाद निशुल्क पुस्तक मेला आर्थिक रूप से पेरशान अभिभावकों की पेरशानी दूर करने जरिया बन रहा. इस मेले में कई अभिभावक ऐसे आ रहे हैं, जिनके लिए मोटी फीस भरना और महंगे कोर्स की कॉपी-किताबें खरीदना चुनौती से कम नहीं है.उन्हें राहत मिल रही है.
विजय नगर के रामलीला मैदान में मेले का दूसरा चरण संपन्न हो गया. इस दौरान लगभग दो हजार से अधिक अभिभावकों ने एक-दूसरे से कोर्स की किताब-कॉपी बदलकर लाभ उठाया. जीपीए अध्यक्ष सीमा त्यागी ने बताया कि अभिभावकों को आर्थिक बोझ से बचाने के लिए गाजियाबाद अभिभावक संघ हर साल निशुल्क बुक एक्सचेंच मेला लगाती है. इसमें अभिभावकों-छात्रों से उनकी पुरानी किताबें लेकर अगली कक्षा की किताबें दे दी जाती हैं. इससे अभिभावकों को नई किताबें खरीदनी नहीं पड़तीं. वहीं किताब-कॉपी की छपाई के लिए पेड़ों को कटने से बचाया जा रहा है, जो पर्यावरण के लिए लाभदायक है.
मीडिया प्रभारी विवेक त्यागी ने बताया कि तीसरे और आखिरी चरण का मेला 31 को डेल्टा कॉलोनी स्थित राधा कुंज, कड़कड़ मोड़ के यॉर्क ग्राउंड में लगाया जाएगा.बालिकाओं को सशक्त बनाने पर स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत नेतृत्व क्षमता संवर्धन के लिए मीना मंच कार्यशाला का आयोजन किया गया. भागीरथ पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में बालिकाओं से सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा हुई. मीना मंच का गठन, उद्देश्य, बालिकाओं को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई. साथ ही हेल्प लाइन नंबर्स की भी जानकारी दी गई. रेनू चौहान ने रोल प्ले के जरिए छात्रों में अच्छे गुणों का विकास करने के बारे में बताया.















