लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टिकट कटने से नाराज बिहार के मुजफ्फरनगर से सांसद अजय निषाद ने बीजेपी को छोड़ दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। अजय निषाद ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा कि उनके साथ छल हुआ है। इससे वह दुखी हैं। इसलिए बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं, अब कांग्रेस उन्हें मुजफ्फरपुर से लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है।
वहीं, इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि, अजय निषाद जी बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। वो आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। वहीं, कांग्रेस में शामिल होने के बाद अजय निषाद ने कहा कि, मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे पार्टी में शामिल होने का मौका दिया। मैं कांग्रेस के लिए दिन-रात काम करूंगा।
















