इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार जेद्दाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मुबंई में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की कराई गई. बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी थ्रेट मिलने के बाद एयरपोर्ट अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए. यह पूरा मामला शनिवार सुबह लगभग 5.30 बजे का है.इंडिगो फ्लाइट अथॉरिटी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे एक ईमेल मिला था. जिसमें दावा किया गया कि इंडिगो फ्लाइट 6E 68 में ‘ह्यूमन बम’ मौजूद है. मेल में दावा किया गया है कि फ्लाइट को हैदराबाद में लैंड न करने की चेतावनी दी गई थी. ईमेल में आगे बताया गया कि कथित रूप से LTTE-ISI ऑपरेटिव्स 1984 के मद्रास एयरपोर्ट हमले की तरह हमला करने की योजना बना रहे हैं. इस मेल के मिलने के बाद हड़कंप मच गया.

मुंबई में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई

इस कथित ईमेल के बारे में एयरपोर्ट सिक्योरिटी को बताया गया है और अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. साथ ही जेद्दाह से हैदराबाद जा रही फ्लाइट के पायलट से भी संपर्क कर उसे इस बारे में अवगत कराया गया. इसके बाद मुंबई में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने पर सहमति बनी. कुछ देर बाद फ्लाइट को हैदराबाद के बजाए मुंबई में लैंड कराया गया. इसके बाद फ्लाइट और यात्रियों की जांच की गई है. कुछ नहीं मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts