भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शाहपुर: क्षेत्र के बुढ़ाना रोड पर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों में छुट्टी के बाद हुए संघर्ष में दो छात्र घायल हो गए घायल पक्ष की ओर से थाने में चार नामजद सहित एक दर्जन से अधिक के विरुद्ध थाने में तैयारी दी गई है। गांव कसेरवा निवासी मुकीम पुत्र शरीफ ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके भतीजे उवेश व सादिक बुढाना रोड पर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में पढ़ते है। मंगलवार को छुट्टी के बाद जब वह गांव में आ रहे थे तो रास्ते मे बाइक सवार सोरम व गोयला के चार के अलावा 12 अज्ञात युवकों में हमला कर दिया जिससे उसके भतीजो को सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।















