भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर । बुढ़ाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान को लेकर पौधारोपण का कार्य लगातार जारी है। वही स्मार्ट वैल्यू लिमिटेड के छात्रों द्वारा बुढ़ाना पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया गया।
स्मार्ट वैल्यू लिमिटेड के छात्रों ने इस पौधारोपण अभियान को बड़ौत रोड स्थित न्यू केनरा बैंक से बुढ़ाना चेयरपर्सन सुबोध त्यागी के मकान में किया गया। बुढ़ाना महिला सब इंस्पेक्टर बबली चौधरी और भारतीय किसान सेवा के जिला मुजफ्फरनगर प्रभारी मुरसलीन कसार ने संयुक्त रूप से स्मार्ट वैल्यू लिमिटेड छात्रों की पौधारोपण अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर करवाना किया। जो दयानंद चौक से होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहा से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे जहां पर पौधारोपण किया गया। इसी दौरान छात्रों द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा भी दिया गया। यह कार्यक्रम स्मार्ट वैल्यू लिमिटेड के बैनर तले किया गया। इस मौके पर स्मार्ट वैल्यू लीडर आरती, मोहित, साहिल, ख्वाहिश, मुनासिब, आदिल, अनिल, शालू, वर्षा, रूपा, नितिन, अमन, सानिया, तनु, पूर्वी, शगुन कुमार, आदि छात्र छात्रा मौजूद रहे।
















