रक्तदान कर दिया जीवनदान

बांदा। गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण रक्त की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनेशन नेटवर्क, जनपद बांदा ने मानवीय सेवा की मिसाल पेश की। सुनील सक्सेना ने बताया कि आज अध्यक्ष सलमान खान के पास तीन जरूरतमंद मरीजों की रक्त की मांग पहुंची।

पहली डिमांड खाईपार मोहल्ले निवासी बाली मोहम्मद के लिए आई। पांच दिन पूर्व हुए एक्सीडेंट में उनका काफी खून बह गया था और पैर में गंभीर चोट आने के कारण ऑपरेशन जरूरी था। परिवार वालों ने 1 यूनिट ब्लड जिला अस्पताल से एक्सचेंज करके लिया, पर 2 यूनिट और आवश्यक थे। सलमान खान ने फौरन डोनर की व्यवस्था की और मोहित जैन से संपर्क किया। मोहित 10 मिनट में जिला अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। यह उनका दूसरा रक्तदान था।

छोटे बच्चे आजाद के लिए थी, जिसे 100 यूनिट ब्लड की जरूरत थी। जैसे ही ग्रुप में डिमांड पोस्ट की गई, रिचा रैकवार ने तुरंत संपर्क किया और 30 मिनट में जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। यह भी उनका दूसरा रक्तदान था।

तीसरी डिमांड 20 वर्षीय मुस्कान के लिए थी, जिसके लिए अनिल सिंह ने रक्तदान किया। उन्होंने डिमांड देखते ही तत्परता से रक्तदान कर मुस्कान को जीवनदान दिया।

इन तीनों रक्तदाताओं — मोहित जैन, रिचा रैकवार और अनिल सिंह — ने समय पर रक्तदान करके मानवता की मिसाल पेश की। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष सलमान खान एवं मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना भी मौजूद रहे। संस्था ने सभी रक्तदाताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts