भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान बुढ़ाना मंडल में कार्यकर्ताओं को दी गई संगठनात्मक मजबूती की सीख

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी में जिला और मंडल स्तर पर संगठनात्मक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब नए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के बुढ़ाना मंडल में स्काईलैंड स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र काफी उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया।समापन सत्र को संबोधित करते हुए डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली अन्य राजनीतिक दलों से अलग है, जिसमें राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य किया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम, अनुशासन और सेवा भावना के साथ संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि एक सशक्त संगठन ही मजबूत राष्ट्र के निर्माण की नींव होता है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को केवल पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया जाता है, बल्कि उन्हें जनसंपर्क और संगठन विस्तार के गुर भी सिखाए जाते हैं।इस प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत बुढ़ाना विधानसभा के पांचों मंडलों में अलगअलग सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी और विकास पंवार ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इन नेताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्य विस्तार, तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का सशक्त स्तंभ है और उसकी सक्रियता से ही पार्टी की सफलता सुनिश्चित होती है।कार्यक्रम में विधान सभा प्रभारी परमेश सैनी, वरिष्ठ नेता विकास पंवार, भूमि विकास बैंक के सभापति विनोद सैनी, जितेंद्र कुचछल, मंडल अध्यक्ष मोनू ठाकुर, जिला आईटी सेल प्रभारी रक्षित नामदेव, वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रजपाल सिंह सहरावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णपाल सिंह ने की। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि भाजपा अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts