रामगढ़ (अलवर)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत रामगढ़ मंडल में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी ने की, जबकि मंडल प्रभारी दिगंबर सैनी और नरेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दिगंबर सैनी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा ने बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय राजनीति में बड़ा परिवर्तन किया है और देश को विकसित भारत की दिशा में अग्रसर किया है।
साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कारसेवकों का सम्मान किया गया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा का ध्वज फहराया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर जैन, राजेंद्र मिश्रा, किशन बलाई, बृज बिहारी चौधरी, बनेसिंह पोसवाल, धर्मपाल भारद्वाज, जयप्रकाश गुर्जर, नवल किशोर मीणा, नीरज शर्मा, जय किशन मीणा, अशोक सिंह बना, राजकुमार शर्मा, चंदन सिंह चौधरी, रामावतार सिंगल, चेतराम, गोविंद सैनी, मवासी राम मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, टीकम पोसवाल, राजेश कुमार, दिनेश यादव, ताराचंद यादव, गुरनाम सिंह, रघुवीर सिंह, शशिकांत शर्मा, दिनेश चौहान, प्रवीण सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















