लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है भाजपा’, केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर BJP पर बरसे शिवपाल सिंह

सपा के राष्टीय महासचिव प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने रसूलपुर के बुधबाजार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा को घेरा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को नहीं मानती है। तानाशाही के रास्ते पर जा चुकी है, इसीलिए गुरुवार को ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है।उन्होंने कहा कि जनता के चुने ही लोगों को गिरफ्तार कराया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी ईडी के जरिए गिरफ्तार किया गया है। झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। भाजपा के लोग झूठ बहुत बोलते हैं, बहुत वादे करते हैं पर पूरे नहीं करते। भाजपा वाले बोले थे कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगे और भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पिछली बार भाजपा ने बेईमानी करके धर्मेंद्र यादव को हरा दिया था, लेकिन इस बार बेईमानी नहीं होने देंगे। इस मौके पर विधायक ब्रजेश यादव, पूर्व विधायक ओमकार सिंह यादव, प्रधान गंगा सिंह यादव, रूपेंद्र यादव, लताफत हुसैन, गजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इससे पहले जरीफनगर में चुनावी सभा की। इसमें भाजपा निशाने पर रही

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts