दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर अब आज सुप्रीम कोर्ट में सुनावई नहीं होगी। दिल्ली सीएम ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका को वापस ले लिया है। उन्होंने निचली अदालत में मामले की सुनवाई के चलते अपनी अर्जी वापस ली है।
केजरीवाल को कोर्ट में पेश करके 10 दिन की मांगी रिमांड
AAP कार्यकर्ताओं का भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन
ईडी से केजरीवाल की जान को खतरा- सौरभ भरद्वाज
आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार रात ईडी की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में ईडी आज शुक्रवार को दिल्ली सीएम को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड मांग की है।
अरविंद केजरीवाल सीएम रहेंगे- आतिशी
28 मार्च तक ईडी रिमांड पर भेजे जाने के फैसले पर आतिशी ने कहा कि हम बहुत सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अदालत के फैसले से असहमत हैं। 2 साल की जांच के बाद भी ईडी के पास कोई सबूत नहीं है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम रहेंगे। उनके सीएम न रहने पर कोई संवैधानिक रोक नहीं है।
28 मार्च तक ED रिमांड पर भेजा
Arvind Kejriwal ED Remand Live: करीब 3 घंटे की बहस के बाद दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ED रिमांड पर फैसला सुना दिया है। इस बार अरविंद केजरीवाल की होली ईडी की कस्टडी में बीतेगी। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी रिमांड पर भेज दिया है।कल शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन
गोपाल राय ने कहा कि हमने कल 23 मार्च को नई दिल्ली में आईटीओ के पास शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। आप के सभी विधायक, एमएलसी और आईएनडीआईए के नेता सुबह 10 बजे पार्क में पहुंचेंगे। हम देश को तानाशाही बनने से बचाने की शपथ लेंगे।26 मार्च को PM आवास का घेराव करेगी AAP
आप नेता गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए आप 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। साथ पार्टी कार्यकर्ता विरोध में होली नहीं मनाएंगे।होली नहीं मनाएंगे AAP नेता और कार्यकर्ता
गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की दिल्ली शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तारी की है। इसके बाद अब आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में होली न मनाने का फैसला किया है।CM जहां भी होंगे, सरकार वहीं से चलेगी- कैलाश गहलोत
दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि काफी देर के बाद अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिले। हम शुरू से ही कह रहे हैं कि ये मामला झूठा है और इसका एकमात्र मकसद अरविंद केजरीवाल को रोकना है। ईडी ने अब तक क्या बरामद किया है? पार्टी का रुख है कि सीएम को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। सीएम जहां भी होंगे, सरकार वहीं से चलेगी। हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है और कोई भी कानून नहीं कहता कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी की प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। सबको crush करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है।जनता जनार्दन है सब जानती है।”चुनाव आयोग पहुंचे कांग्रेस-TMC सांसद
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन दिल्ली में भारतीय चुनाव आयोग पहुंचे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा था कि आईएनडीआई के नेता आज चुनाव आयोग से मिलकर जानबूझकर निशाना बनाने और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आपत्ति जताएंगे।3 घंटे की बहस के बाद फैसला सुरक्षित
Arvind Kejriwal ED Remand Live: करीब 3 घंटे की बहस के बाद ईडी रिमांड आवेदन पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत की तरफ से कुछ देर में फैसला सुनाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोर्ट में तीन वकीलों ने दलीलें पेश की। वहीं ईडी ने कोर्ट में शराब घोटाले को लेकर कई बड़े दावे किए।हाई कोर्ट में गिरफ्तारी की बात नहीं की- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वकील रमेश गुप्ता ने कहा, “हमने कहा है कि यह एक अवैध गिरफ्तारी है और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वहीं विक्रम ने दलील दी कि कल तक हाई कोर्ट में ईडी का स्टैंड यह था कि हम सिर्फ पूछताछ करने के लिए बुला रहे हैं, गिरफ्तार करने की बात कभी नहीं की।बड़ी संख्या में डिजिटल एविडेंस मिटाए गए- एएसजी
एएसजी: हाई कोर्ट ने केजरीवाल को कोई अंतरिम राहत नहीं दी है। सरकारी गवाह की विश्वसनीयता मुकदमे के दौरान की जांची जा सकती है। चेन आफ मनी ट्रेल का पता लगाने के लिए केजरीवाल के रिमांड की जरूरत है। बड़ी संख्या में डिजिटल एविडेंस मिटाए गए हैं और इसके कारण जांच एजेंसी को काफी परेशानी हुई है।ED Arrest kejriwal: कोर्ट रूम पहुंचे अरविंद केजरीवाल, सुनवाई शुरू
ईडी की टीम केजरीवाल को लेकर कोर्ट रूम पहुंची है। मामले में सुनवाई शुरू हो गई है। ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू, जोहेब हुसैन और नवीन मट्ठा को पेश हुए हैं। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी भी कोर्ट पहुंच चुके हैं।ED Arrest kejriwal: केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे, जल्द कोर्ट रूम में लाएगी ईडी
दिल्ली के सीएम अरविंद को ईडी की टीम पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट को लेकर पहुंची है। वहीं, केजरीवाल की तरफ से जिरह करने के लिए कोर्ट रूम में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी पहुंचे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़ सकते हैं। कोर्ट रूम मीडिया और अधिवक्ताओं से खचाखच भरा है।AAP Protest: मोहाली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मोहाली में आम आदमी पार्टी के विधायक, नेता और विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष ने प्रदर्शन किया।ED Arrest kejriwal: केजरीवाल को लेकर निकली ED की टीम
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए ईडी की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कार्यालय से अदालत के लिए निकल चुकी है। कुछ देर में जांच एजेंसी केजरीवाल को कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड की मांग करेगी। जिस गाड़ी में केजरीवाल को ले जाया गया उस पर काले रंग के पर्दे लगे हैं।दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफतार करने की तैयारी है। वहीं, दिल्ली के सीएम के आवासा पर धीरे-धीरे आप नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी मनोज कुमार मीणा सहित एसीपी और कई थानों के एसएचओ मौके पर पहुंच गए।

















