अंबेडकर जयंती पखवाड़ा पर प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की एक अहम बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें 23 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पखवाड़ा (संविधान सम्मान दिवस) के अंतर्गत प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस जनसभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सागर ने की, जबकि संचालन मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार और कार्यक्रम संयोजक डॉ. पुरोषोत्तम ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को बाबा साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दिलाया गया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को पुनर्स्थापित करने का सशक्त प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आमजन से संवाद स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को इस जनसभा में आमंत्रित करें ताकि बाबा साहब के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts