मृतक के पीड़ित परिजनों से मिले भाजपा नेता

बाँदा। दो दिन पूर्व नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुंगरी में हुई वृद्ध की हत्या को भारतीय जनता पार्टी ने गंभीरता से लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल मृतक के घर जाकर शोकाकुल परिवार से भेंट की स उन्होंने जिलाध्यक्ष को बताया कि 4 जुलाई को दोपहर मुन्नीलाल खेगर पुत्र स्व रामसनेही 70 वर्ष अपने पशुबाडे में बैठा था तभी गाँव का लवकुश यादव शराब के नशे में आया और गली गलौज करने लगा जिसका मुन्नी लाल ने विरोध किया तो लवकुश ने लाठी से मारकर घायल कर दिया कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई स भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने पीड़ित परिवार को दोषी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही कराने , प्रशासन द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने एवं हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया स प्रतिनिधि मण्डल में देशराज सिंह , सदर विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह शीलू , कृष्णा खंगार , डा देवेंद्र सिंह भदौरिया , हरिश्चन्द्र सोनकर , दिलीप राजपूत , यशवंत खंगार , सौरभ शर्मा , नारायण त्रिवेदी , बलवंत खंगार , लालाराम खंगार , लखन सिंह राजपूत , चांदपाल आदि शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts