सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत.

राजगढ़-अलवर सड़क मार्ग पर मूनपुर गांव के समीप सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए तुरंत अलवर अस्पताल ले जाया गया। मूनपुर गांव के घाटीवाला मोहल्ला निवासी सतेंद्र सिंह, पुत्र मगन सिंह, अलवर स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करते थे। सोमवार सुबह वे अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी मूनपुर के पास उनकी मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया।

अलवर अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रैफर कर दिया। परिजन सतेंद्र को लेकर जयपुर की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही राजगढ़ के नजदीक उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक का शव राजगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

राजगढ़ थाना पुलिस के एएसआई रामचरण के अनुसार, दुर्घटना किस कारण हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं लग सका है। परिजनों की ओर से घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts