बिहार को जल्द मिलेगी नई वंदे भारत ट्रेन, मुजफ्फरपुर-चंपारण रूट पर चलेगी सेवा

बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 7 दिनों में इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से रवाना होकर नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी और फिर पटना तक का सफर तय करेगी। इस रूट पर ट्रेन शुरू होने से उत्तर बिहार के यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस रूट पर वंदे भारत सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। वहीं यात्रियों को लंबी दूरी तय करने में समय की बचत होगी। पीएम मोदी द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने की तारीख और उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन अंतिम तैयारियों में जुटा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts