बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने अश्लीलता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में अश्लीलता क्षम्य नहीं है और इसके खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। डीजीपी ने कहा कि यदि घर के बुजुर्ग अश्लील डांस और कंटेंट देखेंगे, तो इसका दुष्प्रभाव बच्चों पर पड़ेगा और वे गलत राह पकड़ सकते हैं। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि नैतिकता और संस्कार बनाए रखने के लिए अश्लीलता को बढ़ावा देने वाली चीजों का बहिष्कार किया जाए।















