पॉपुलर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल चर्चा में बने हुए हैं. जिसकी वजह है उनका आखिरी व्लॉग- The Real Story Of My Life. इससे पहले भी उन्होंने दावा किया था कि उन्हें जान का खतरा है. शादी के बाद से ही वो काफी कम वीडियो डाल रहे थे. अब उन्होंने 2 घंटे का व्लॉग शेयर कर अपने परिवार वालों को लेकर कई खुलासे किए हैं. वो कहते दिखे कि परिवार ने इंटरकास्ट मैरिज को लेकर उन्हें काफी टॉर्चर किया है. साथ ही बताया कि वो सुसाइड अटेम्प्ट कर चुके हैं, पर तब नहीं कर पाए. यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने बताया कि उनका भाई लगातार उन्हें धमकियां दे रहा था. बुरी तरह से रो-रोकर उन्होंने वीडियो शेयर किया है. जहां लोग भी सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं.अनुराग डोभाल ने वीडियो के साथ कुछ प्रूफ भी शेयर किए हैं. हालांकि, इससे पहले जब इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी, उसमें लिखा था कि- कुछ लोग मुझे पिछले साल से मेंटली हैरेस कर रहे हैं. मुझसे सबकुछ छीन लिया है. मेरे रिश्ते और फाइनेंशियल पावर भी. इसी बीच उन्होंने परिवार वालों पर कई इल्जाम लगाए हैं, जिसकी शुरुआत इंटरकास्ट मैरिज से शुरू हुई है.
यूट्यूबर का खुलासा, पत्नी ने भी छोड़ा साथ
हाल ही में अपने आखिरी व्लॉग में अनुराग डोभाल ने बताया कि, उनकी पत्नी रितिका भी उनका साथ छोड़ चुकी हैं. ”मेरी मौत के ज़िम्मेदार मम्मी, पापा, कलाम (भाई) और श्रेया होंगे. मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है. मैं बहुत डिप्रेशन में हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं. इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा. मैं बस सोना चाहता हूं. 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है’. साथ ही कहा कि उनके भाई कलाम ने सोशल मीडिया पर उन्हें “एक्सपोज़” करने की धमकी देकर सारी प्रॉपर्टी सब कुछ ले लिया.अपने दो घंटे के वीडियो में, यूट्यूबर ने अपनी ज़िंदगी के मुश्किल दौर को भी याद किया है. वो बताते हैं कि 14 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर का पता चला. पढ़ाई को लेकर परिवार का दबाव झेलना और बाद में अपने सपनों को पूरा करना. ट्यूशन भी पढ़ाया, उन्होंने हमेशा अपने माता-पिता की ज़रूरतों को अपनी ज़रूरतों से ऊपर रखा. साथ ही बताया कि वो कैसे पत्नी से मिले थे. बताते चलें कि यूट्यूबर और मोटोव्लॉगर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) बिग बॉस सीजन 17वें सीजन में आए थे. वो शो में अपने “बाबू भैया” नाम से पॉपुलर हुए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 25 से 30 करोड़ है. जबकि कई महंगी गाड़ियां भी शामिल हैं.















