बुढाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,स्विफ्ट कार समेत 20 आरआरयू यूनिट बरामद.

मुजफ्फरनगर में थाना बुढाना पुलिस को मोबाइल टावरों से आरआरयू यूनिट चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक और क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।

दरअसल थाना बुढाना क्षेत्र में स्थित मोबाइल टावर से अज्ञात चोरों द्वारा आरआरयू यूनिट चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। इस मामले में थाना बुढाना पर मुकदमा संख्या 203/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई थीं। बीती रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल टावरों से आरआरयू यूनिट चोरी करने वाला गिरोह विज्ञाना रोड की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

कुछ देर बाद एक संदिग्ध स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग कर रही थी। मंगलवार सुबह विज्ञाना रोड पर पुलिस और फरार बदमाश के बीच फिर मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये कीमत के 20 आरआरयू यूनिट, दो तमंचे .315 बोर, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts