मुज़फ़्फरनगर में भोपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो गौकश घायल, तीन फरार.

मुज़फ़्फरनगर जिले में अपराध और गौकशी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोपा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ और पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ़्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई और प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा मुनीश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।घटना के अनुसार, थाना भोपा पुलिस टीम भोपा नहर पुल पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गौकश अभियुक्त भोपा नहर पुल से बेहड़ा की ओर नहर पटरी के रास्ते पर गौकशी करने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। पुलिस की मौजूदगी का एहसास होते ही वहां मौजूद छह अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खुद को बचाया और बदमाशों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन अभियुक्तों ने चेतावनी को अनसुना कर फिर से फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में सूक्ष्म और नियंत्रित जवाबी फायरिंग की। इस कार्रवाई में दो अभियुक्त — शादाब पुत्र नफीस और मंशाद पुत्र इकबाल  गोली लगने से घायल हो गए। वहीं मौके से तीन अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।पुलिस टीम ने मौके से घायल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया, जबकि कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान एक अन्य अभियुक्त जीशान पुत्र इरशाद को भी धर दबोचा गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक जीवित गौवंश, गौकशी के उपकरण तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस मुठभेड़ में पुलिस टीम बाल-बाल बची और किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में गौकशी जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।थाना भोपा पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस टीम की इस तत्परता और साहसिक कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts