मोदी ने राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रभक्ति की भावना को साकार करने का दिया सन्देश-जिले के सभी बूथों में सुनी गई मन की बात .

बाँदा।भाजपा के मन की बात कार्यक्रम के 127 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रभक्ति की भावना को साकार करने का सन्देश दिया उनका यह सन्देश जिले सभी 1350 बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनकर उसको विचारों में उतारने का संकल्प लिया स जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के उत्तरी मण्डल के बूथ संख्या 39 में मोदी ज़ी के मन की बात सुनी जिसमें मोदी ने अपने प्रेरणादायी सम्बाद में राष्ट्रहित सर्वापरि रखते हुए विकसित भारत के निर्माण हेतु प्रत्येक नागरिक से सक्रिय योगदान और जनभागीदारी का आह्वान किया स प्रधानमंत्री ने अपने सन्देश में कहा है कि दीपावली व छठ जैसे हिन्दू पर्व महिलाओं के उत्साह का पर्व है महिलाएं समर्पण व निष्ठाभाव से त्योहारों को तैयारी के साथ मानती हैँ ये पर्व प्राकृतिक व सांसकृतिक भावना को पैदा करते हैँ तथा भारत की सामाजिक एकता का सुन्दर उदाहरण है स सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने खुरहंड स्थित आवास के बूथ पर मन की बात सुनी जिसमें मोदी ज़ी ने कहा कि आपरेशन सिन्दूर ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है बाजारों में स्वदेशी समानों को खरीददारी बढ़ी है स उन्होंने कहा कि किसी काम को ठान लें तो बदलाव संभव है स भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने अपने आवास के बाकरगंज के बूथ संख्या 71 में तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा के बूथ संख्या 191 में मन की बात सुनी जिसमें मोदी ज़ी ने कहा कि वन्देमातरम गीत में हजारों भावनायें जुड़ी हैँ तथा माँ भारती के संतानों को अपने दायित्यों का बोध कराता है। साथ ही राष्ट्रभक्ति की भावना को साकार करता है। उन्होंने बताया की 7 नवम्बर को वंदेमातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts