करौली खालसा में बाबा गिरवर नाथ जी महाराज के भव्य मंदिर में भंडारे का आयोजन, परंपरा जारी

करौली खालसा तहसील रामगढ़, जिला अलवर में बाबा गिरवर नाथ जी महाराज के भव्य और विशाल मंदिर में हर वर्ष भंडारे का आयोजन होता है। यह परंपरा बाबा गिरवर नाथ जी महाराज के समय से चली आ रही है, जिसे सन 1954 में प्रारंभ किया गया था। पुरानी मान्यता के अनुसार बाबा गिरवर नाथ जी महाराज भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते थे और रामगढ़ में स्थित बड़ी बावड़ी पर कठोर तप और साधना की थी। इसके बाद उन्होंने करौली खालसा गांव में भगवान शिव का मंदिर बनवाया। नई फसल के आने के बाद सबसे पहले भगवान शंकर को भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया जाता है, जो आज भी गुरु गद्दी पर विराजमान बाबा नंदलाल जी महाराज के सानिध्य में चल रहा है। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य एडवोकेट मोहित जैन, हरि वर्मा, अमरचंद वर्मा, राकेश जैन, मनोज सतीजा, अंकित शर्मा, रोहण शर्मा, लखविंदर सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे। रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा भी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने राधा रानी, राम दरबार और बाबा गिरनार जी महाराज की प्रतिमा के दर्शन किए। गुरु गद्दी पर विराजमान बाबा नंदलाल महाराज ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप साफा भी भेंट किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts