अलवर: पांडुपोल हनुमान मंदिर जाने वाले सिलीगुड़ी गेट पर ताला बंद, श्रद्धालुओं में रोष

अलवर के पांडुपोल हनुमान मंदिर जाने वाले प्रमुख सिलीगुड़ी गेट को सरिस्का प्रशासन ने बंद कर दिया है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को इस गेट पर प्रवेश पूरी तरह बंद होने से बड़ी संख्या में भक्त मंदिर तक नहीं पहुंच सके और वापस लौटने को मजबूर हुए। गेट पर वन विभाग के कर्मचारी तैनात हैं, जिन्होंने लकड़ी डालकर मार्ग अवरुद्ध कर रखा है। मोटरसाइकिल समेत छोटे वाहनों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

भीषण गर्मी और तपती सड़क के बीच मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को इस बंदी से खासा आघात लगा है। भक्त गोविंद जोशी ने बताया कि पांडुपोल मंदिर के रास्ते पहले खुले रहते थे, लेकिन अब प्रशासन ने अचानक रोक लगा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द इस गेट को खोलने का प्रयास नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन पर श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचाने का आरोप भी लगाया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने अपनी परेशानी जताई, जिनमें मनीष जयमैन, नरेश, सतीश कुमार, जगदीश चौधरी आदि शामिल थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts