मालाखेड़ा। होली धुलंडी के तीसरे दिन भैया दूज का पर्व भगवान की पूजा-अर्चना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया पर बहनों ने अपने पीहर पहुंचकर भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, तिलक किया और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। पूरे क्षेत्र में भाई-बहन के इस प्रेम और स्नेह के त्योहार को खुशी के साथ मनाया गया। दिव्यांगजन संस्थान के सतीश कुमार चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर बहनें और बुआ अपने पीहर आती हैं, जहां वे परिवार के लोगों से मिलकर खुशियां साझा करती हैं और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मनाती हैं।















