कठूमर (अलवर) में महिलाओं और युवतियों ने श्रद्धापूर्वक पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने भाइयों के तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। प्रातःकाल में होली दहन स्थल पर चौक पूरकर बैठी महिलाओं ने विधि-विधान से कथा सुनी, सूर्य को अर्घ्य दिया और मिठाई खिलाकर जलपान ग्रहण किया।
कस्बा निवासी 85 वर्षीय शारदा देवी ने अपने छोटे भाई प्रेम दत्त जैमन का तिलक कर कहा कि बहन-भाई के अटूट बंधन को मजबूत बनाए रखने के लिए इस परंपरा का सभी को आस्था और श्रद्धा के साथ पालन करना चाहिए।इस दौरान दस वर्षीय गंगा भारद्वाज ने अपने फुफेरे भाई, कामां निवासी हिमांशु कटारा (ईओ), का तिलक कर उन्हें हेलमेट पहनने और मोटरसाइकिल पर सुरक्षित यात्रा करने की शपथ दिलाई। साथ ही, उसने प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया। गंगा की इस सोच की सभी ने सराहना की।















