राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की चिट्ठी ने मचाई हलचल,

अयोध्या राम मंदिर चोरी को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक से पहले ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने चिट्टी लिखी हैं. जिसके बाद सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. इस चिट्ठी में उन्होंने राम मंदिर में हुई चोरी की घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि जिसने भी ये पाप किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.महंत नृत्य गोपाल दास ने इस पत्र में दावा किया कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वो हर उस व्यक्ति को सजा दिलाएंगे जो इस पाप में शामिल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने इस मामले को लेकर हो रही रही राजनीति पर सवाल उठाए और कहा कि किसी को अपने निजी लाभ के लिए इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

महंत नृत्य गोपाल दास ने लिखा पत्र

ट्रस्ट के अध्यक्ष ने अपनी चिट्ठी में लिखा- श्री रामलला सरकार जी के मंदिर में हुई दान चोरी से मैं काफी आहत हूं. जिसने भी ये पाप किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, मुझे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है कि वो हर व्यक्ति को जो भी इस पाप से जुड़ा है उसको सजा दिलाएंगे. उन्होंने कहा कि ये करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रश्न है और मेरा निवेदन है कि इसमें किसी भी व्यक्ति को अपने निजी लाभ के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए. महंत नृत्य गोपाल दास की चिट्ठी ऐसे समय में आई है जब आज दोपहर तीन बजे श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में चढ़ावा चोरी से लेकर बीते वित्त वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर मंथन होना है.

सोमवार को ट्रस्ट की अहम बैठक

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले से ट्रस्ट की छवि का काफी नुकसान पहुंचा है. माना जा रहा है कि इस बैठक में ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर अंतिम फैसला करेंगे. हालांकि इससे पहले दोनों को अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया जाएगा. ट्रस्ट का फैसला ही अंतिम फैसला होगा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts