मुजफ्फरनगर के हनुमान मंदिर, हनुमान चौक पर बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्वराज्य पुरा समिति के तत्वावधान में हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने विधिविधान से मां सरस्वती और हनुमान जी की आराधना की।
महोत्सव की शुरुआत मंदिर प्रांगण में ध्वज पूजन और स्थापना से हुई। इसके बाद मां सरस्वती और हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना कर हवन किया गया, जिसमें देश की तरक्की और सुख-शांति की प्रार्थना की गई।इस धार्मिक आयोजन में पंडित सच्चिदानंद और अनिल मिश्रा के सानिध्य में समिति अध्यक्ष सुनील गर्ग, महामंत्री गोपाल मित्तल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, संजीव सिंधल, अश्वनी गर्ग, ब्रजमोहन तायल, राजकुमार गर्ग, पवन वर्मा, विजय पेंटर सहित नगर के कई श्रद्धालु शामिल हुए।















